पाक में बेवफा पति को इस तरह सिखाया सबक

Saturday, Jan 14, 2017 - 01:49 PM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक महिला ने अपने बेवफा पति को सबक सिखाने के लिए गुंडों से पिटवा दिया। महिला को इस बात का शक था कि उसके पति के संबंध किसी अन्य महिला से हैं। लुबना कमर रजा नाम की महिला को पुलिस ने इस संबंध में गिरफ्तार किया है। 

इस बात का शक है कि महिला का पति  रजा कमर इकबाल  उसे धोखा दे रहा था क्योंकि महिला के लगातार विरोध के बावजूद भी पति रात में देर से घर आता था।  लुबना ने इस बात का जिक्र अपनी दोस्त कोसर के साथ किया, जिसने उसे बताया कि पेशावर में रहनेवाला उसका पति इकबाल को पिटवाने के लिए गुंडों का इंतजाम कर सकता है।  महिला ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए गुंडों को 5 लाख रपए दिए थे।

भाड़े के गुंडों ने इस्लामाबाद पहुंचकर 15 अक्तूबर को लुबना के घर जाकर उसके पति की जम कर पिटाई कर दी। लुबना ने ही गुंडों को घर के  मुख्य दरवाजे की चाबी भी दी थी।  इस योजना पर से पर्दा उस समय हट गया जब इकबाल को पीटकर जा रहे गुंडों का सामना घर के ऊपरी हिस्से में रहनेवाले परिवार के अन्य सदस्य से हो गया। योजना का भेद खुल जाने के डर से गुंडों ने घर के एक व्यक्ति पर गोली चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।  पुलिस ने जांच के बाद लुबना को गिरफ्तार कर  लिया ।

Advertising