बर्फ की नदी में गिरी महिला, फिर हुआ ये हाल(Video)

Thursday, Dec 28, 2017 - 06:32 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में सर्दी का सितम जारी है। इसी बीच बर्फ की नदी में फंसी एक महिला का वीडियो सामने आया है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल साउथ चीन में एक 54 साल की महिला बर्फ से जमी एक नदी में गिर गई। ठंड ज्यादा होने के कारण पानी जम गया और महिला अंदर रह गई।

 


मीडियो रिपोर्ट के अनुसार शी ली नाम की महिला अचानक नदी में गिर गई और बर्फ में फंस गई। वहां से गुजर रहे दो व्यक्ति उसकी मदद के लिए आगे आए और उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। वहीं आस-पास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाई। कड़ी मेहनत के बाद महिला का बाहर निकाला गया। बाहर निकलने के बाद शी ली ने बताया कि पानी काफी ठंडा था, उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। अगर वो दोनों शख्स उसकी मदद को करते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

Advertising