भूखे बाघ को डाली बकरी, हो गया कुछ और कमाल,Video वायरल

Monday, Jul 24, 2017 - 06:00 PM (IST)

मॉस्को: सोशल मीडिया पर एेसे कई वीडियो वायरल होते हैं ,जिन पर विश्वास कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। रूस से एेसी ही एक घटना का वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। इस वीडियो में एेसे दो जानवरों की दोस्ती को दिखाया गया है जिनकी कभी दोस्ती हो ही नहीं सकती। 
 


जानकारी मुताबिक, रूस के प्राइमॉर्स्की सफारी पार्क में बाघ का एक जोड़ा रखा गया था। दोनों को भोजन के तौर पर पार्क में एक बकरी को डाला गया लेकिन बाघिन ने बकरी पर हमला करने की बजाए उसे अपना दोस्त बना लिया और इस जोड़े ने अब बकरी को अपने फेमिली का सदस्य बना लिया है। बाघ-बकरी की दोस्ती का वीडियो लोग सोशल मीडिया में जमकर शेयर कर रहे हैं।

Advertising