नाइजीरिया असेंबली में सांप घुसने से मची हड़बड़ी, घबराए सांसदों ने किया ये ऐेलान

Monday, Jul 29, 2019 - 01:00 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अब तक झाड़ियों, जंगलों और पानी में सांप मिलना तो आम बात थी लेकिन अब टायलट, घरों और आफिस की छतों से सांप निकला भी आम होता जा रहा है। नाइजीरिया की संसद में बृहस्पतिवार को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब वहां एक कमरे के छत्त में से सांप निकल आया। सांप को देखकर सांसदों में हड़बड़ी मच गई। उस समय वहां एक बैठक चल रही है। सांप ने आने के बाद बैठक बाधित हो गई। सांसद किसी तरह हड़बड़ी में वहां से बाहर निकले।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद सत्र को खत्म करना पड़ा। हालांकि, सांप कमरे की फर्श पर गिरा और उसको मारे जाने से पहले कोई भी घायल नहीं हुआ। ओंडो स्टेट संसद के प्रवक्ता ओलुगबेंगा ओमोल ने कहा कि हम लोग पूर्ण सत्र के लिए संसद में प्रवेश करने वाले थे तभी संसद में एक कमरे से बड़ा सांप आ गया। इससे हमारी बैठक बाधित हो गई और हम लोग हड़बड़ी में वहां से बाहर निकले।ओमोल ने इस घटना के लिए असेंबली की जर्जर हालत को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने इस स्थिति के लिए पैसे की कमी और सही समय पर मुरम्मत नहीं होने की भी बात कही। ओमोल ने कहा कि यह चेंबर अब विधायी काम के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। इस लिए हमने सत्र को अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित करे का ऐलान कर दिया है।

 

इससे पहले असेंबली परिसर में झाड़ियों के आसपास रेंगने वाले जीवों और चूहों के घूमने की शिकायत की जाती रही है। हालांकि, यह पहली बार है कि असेंबली के फ्लोर पर सांप निकला हो। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि सांप किस प्रकार का था। उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा कि सांसद तब तक वापस नहीं लौटेंगे जब तक इस जगह को पूरी तरह से सुरक्षित नहीं कर लिया जाता।

 

उन्होंने कहा कि यह चेंबर सुरक्षा की दृष्टि से विधायी कार्य के लिए उपयुक्त नहीं हैं। इस लिए हमने बैठक को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया है। यह चैंबर अब अनिश्चित समय के लिए बंद रहेगा। मालूम हो कि नाइजीरिया सांपों की कई प्रजातियों जैसे वेनोमस, वाइपर्स, स्पिटिंग कोबरा और पफ्फ एडर्स के लिए जाना जाता है। अफ्रीकन जर्नल ऑफ मेडिसिन एंड मेडिकल साइंस में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार नाइजीरिया में साल 2001 से हर साल औसत एक लाख की आबादी में से 500 लोग सांप के काटने का शिकार होते हैं।

Tanuja

Advertising