अमेरिका में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत

Monday, Dec 06, 2021 - 06:32 AM (IST)

लॉस एंजिल्स: शनिवार शाम को लॉस एंजिल्स से 320 किलोमीटर उत्तर में एक शहर विसालिया में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। 

अधिकारियों ने कहा कि अंधेरे और घने कोहरे के कारण मलबे का पता लगाने में पुलिस अधिकारियों को काफी समय लगा।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार छह-सीटर, सिंगल-इंजन विमान बीचक्राफ्ट बोनान्ज़ा में चार लोग सवार थे। वहीं पीड़ितों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है। 

Pardeep

Advertising