पूर्व यूक्रेन में एक रूसी समर्थक मेयर की हत्या, पत्नी बोली- पहले घर से अगवा किया फिर सीने में मारी गोली

Thursday, Mar 03, 2022 - 06:24 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: यूक्रेन सेना की ओर से भारी विरोध और रूसी सेना को भारी नुकसान पहुंचाने के दावों के बीच हमले के आठवें दिन रूस की सेना जमीन व समुद्र के जरिये काफी तेजी से यूक्रेन में आगे बढ़ रही है। रूस-यूक्रेन जंग के बीच पूर्व यूक्रेन में एक रूसी समर्थक मेयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मेयर को पहले घर से अगवा कर लिया गया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या की। बता दें कि, यूक्रेन पर हमले के बाद मेयर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आक्रमण का स्वागत किया था।

मेयर की पत्नी के मुताबिक, 'लुहान्स्क में क्रेमिन्ना के व्लादिमीर स्टार्क की मंगलवार को हत्या कर दी गई। घर से किडनैप के बाद उनके सीने में गोली मारी गई।' फेसबुक पर जानकारी देते हुए, यूक्रेन के आंतरिक मंत्री के सलाहकार, एंटीक गेरा चंका ने दावा किया कि स्ट्रुक एक 'लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक समर्थक' (एलपीआर) थे। डेली मेल की रिपोर्ट की मानें तो, लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक पूर्वी यूक्रेन के भीतर स्थित एक स्व-घोषित अलग राज्य है जिसे 2014 में रूसी समर्थक अलगाववादियों की ओर से स्थापित किया गया था।

गृह मंत्री के एडवाइजर ने लगाए ये आरोप
यूक्रेन के गृह मंत्री के एडवाइजर ने आरोप लगाया कि स्ट्रुक को पीपुल्स ट्रिब्यूनल ने देशद्रोही कहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि यूक्रेन पिछले आठ साल से स्ट्रुक के खिलाफ कुछ भी करने में सक्षम नहीं था क्योंकि मॉस्को समर्थिक अलगाववादियों ने डोनेट्स्क और लुहान्सक के के दक्षिण-पूर्वी यूक्रेनी क्षेत्रों को नियंत्रित कर रहे थे। जिसे डोनबार के रूप में भी जाना जाता है।

यूक्रेन का एक गद्दार कम हो गया!
एंटीक गेरा चंका ने सोशल मीडिया पर लिखा यूक्रेन का एक गद्दार कम हो गया! लुहान्स्क क्षेत्रीय परिषद के पूर्व डिप्टी व्लादिमीर स्टार्क, क्रेमिनेट्स्क ओटीजी के प्रमुख, मारे गए है। 2014 में वह एलपीआर के सक्रिय समर्थक थे। फिर वह अस्थायी कब्जे से मुक्त लुहान्स्क क्षेत्र के एक हिस्से के लिए रवाना हो गए और दो बार क्रेमिनेट्सकोइ ओटीजी के प्रमुख चुने गए। रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में बमबारी फिर शुरू कर दी है और इससे देश की राजधानी पर खतरा बढ़ गया है। रूस ने उसके प्रमुख रणनीतिक बंदरगाहों को भी घेर लिया है। रूस का कहना है कि पिछले सप्ताह शुरू हुई सैन्य कार्रवाई में अभी तक करीब उसके 500 सैनिक मारे गए हैं और लगभग 1,600 जवान घायल हुए हैं। वहीं, यूक्रेन ने उसकी सेना के हताहत सैनिकों की जानकारी साझा नहीं की। 

rajesh kumar

Advertising