ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर 4 मीटर तक ऊंची ''पॉटी'' का बना ढेर...लोग छू-छूकर ले रहे सेल्फी!

Wednesday, Jun 07, 2023 - 01:23 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: ऑस्ट्रेलिया में समुद्र में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा एक अनोखा तरीक अपनाया गया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में समुद्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, जिसपर लगाम लगाने के लिए वहां के बोंडी बीच पर लगभग 4 मीटर तक ऊंची पॉटी की आक्रति खड़ी की गई है। इसे वेस्ट आइटम्स से तैयार किया गया है और  इस आक्रति को इंसान की पॉटी का रूप दिया गया है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे है और लोग इसे छू कर सेल्फी लेते दिखाई दिए। 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में समुद्र में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए  वहां कई तरह के जागरूक कार्यक्रम बनाए गए जहां लोगों को प्रदूषण के प्रति अवेयरनेस दी गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पर्यावरण मंत्री ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि  समुद्र में लोगों द्वारा फेंके जा रहे कचरे और प्लास्टिक की वजह से समुद्री जीवन प्रभावित हो रहा है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो साल 2050 तक मछलियां पूरी तरह के खत्म हो जाएंगी।  लेकिन इसके बावजूद लोगों में किसी तरह का बदलाव नहीं आया और  वो अब भी समुद्र में बड़े पैमाने पर कचरा फेंक रहे हैं।

वहीं अब  बोंडी बीच पर  पॉटी की आक्रति खड़ी करने के पीछ मकसद यह है कि ताकि लोगों को यह संदेश दिया जा सके कि उनकी कचरा समुद्र में फेंकने की आदत की वजह से समुद्री जीवों की तकलीफें बढ़ रही हैं और उनकी जिंदगी खतरे में पड़ रही है।  
 

Anu Malhotra

Advertising