VIDEO: फोन पर बात करने में बिजी था शख्स, सामने देखा तो उड़ गए होश

Sunday, Aug 20, 2017 - 02:21 PM (IST)

बीजिंग: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि चीन का बताया जा रहा है। दरअसल वीडियो को देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। दरअसल यहां गोनजी रोड की सड़क अचानक विशाल गड्ढे के रूप में बदल गई और एक स्कूटर सवार वह शख्स विशाल गड्ढे में गिर गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में एक शख्स स्कूटर पर नजर आ रहा है। वह किसी से फोन पर बातचीत कर रहा है। फोन में बिजी होने की वजह से उसका ध्यान गड्ढे की तरफ नहीं गया और वह उसमें गिर गया।

सांघाईस्ट के अनुसार गड्ढा करीब 32 फीट चौड़ा और छह फीट गहरा है। हालंकि शख्स को ज्यादा चोटें नहीं लगी हैं। वीडियो को फेसबुक पेज सांघाईस्ट पर पोस्ट किया गया है। चीन में इस तरह की घटनाएं होना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी राजधानी बीजिंग में ऐसी ही घटना सामने आई थी जहां सड़क देखते ही देखते विशाल गड्ढे के रूप में बदल गई।

Advertising