मृत पत्नी के शरीर के साथ 6 दिन तक सोता रहा शख्स, हैरान कर देगी वजह

Saturday, Sep 22, 2018 - 12:04 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः इंग्लैंड की राजधानी लंदन से एक अजीबोगरीब घटना की खबर सामने आई है। यहां रहने वाले एक शख्स की पत्नी की 6 दिन पहले मौत हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद उसने उसका अंतिम संस्कार नहीं किया, बल्कि उसके साथ सोता रहा। रसेल डेविसन की इस हरकत से लोग हैरान है। 

दरअसल, रसेल की पत्नी वेंडी डेविसन पिछले 10 सालों से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी और 6 दिन पहले उसकी मौत हो गई। इसके बाद रसेल के रिश्तेदारों ने उससे वेंडी का अंतिम संस्कार करने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। मौत के बाद रसेल ने पत्नी के मृत शरीर को नहलाया और अपने बेडरूम में रखा। इस दौरान वो 6 दिनों तक मृतक पत्नी के साथ ही सोता रहा। उसने बताया कि वह अपनी मृत पत्नी से बातें भी किया करता था। हालांकि, बाद में विधि-विधान के साथ वेंडी के मृत शरीर को दफना दिया गया। 

क्यों किया एेसा 
रसेल ने ऐसा करने के पीछे के कारणों का खुलासा करते हुए कहा कि उनकी पत्नी चाहती थी कि वो अपनी अंतिम सांसें अपने ही घर में ले। उसने बताया कि पत्नी के शव को दफनाने के बजाए बेडरूम में रखने के पीछे उसका उद्देश्य मौत को लेकर लोगों की सोच को बदलना था।

उसने कहा कि हमारे समाज में मौत एक ऐसी चीज बन गई है, जिसे लेकर लोगों का व्यवहार अजीब-सा होता है। उसने कहा कि हमें अपनी सोच में बदलाव लाना होगा और जैसे हम किसी जिंदा इंसान की इज्जत करते हैं, वैसे ही मृतक की भी करनी चाहिए। उसने लोगों से आग्रह किया है कि ऐसा हर किसी को करना चाहिए।

Isha

Advertising