अमेरिका के अस्पताल में एक शख्स की गोली मारकर हत्या

Thursday, Sep 29, 2022 - 02:19 AM (IST)

नेशनल डेस्क : अमेरिका में लिटिल रॉक क्षेत्र के एक अस्पताल में बुधवार सुबह एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गोलीबारी के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। शेरवुड पुलिस के प्रमुख जेफ हैगर ने बताया कि पुलिस को शेरवुड में सीएचआई सेंट विन्सेंट नॉर्थ में एक शख्स मृत मिला।

अस्पताल में गोलीबारी के बाद अधिकारियों ने शेरवुड में लॉकडाउन लगा दिया। हैगर ने न तो मृतक का और न ही हिरासत में लिए गए शख्स का नाम बताया। पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि जान गंवाने वाला शख्स मरीज़ था या अस्पताल का कर्मचारी था या वहां किसी को देखने गया था।

Parveen Kumar

Advertising