चीन: अब शॉपिंग मॉल में बोरियत से एेसे बचेंगे पति

Monday, Jul 24, 2017 - 11:16 AM (IST)

बीजिंगः चीन के शंघाई शहर में एक चीनी शॉपिंग मॉल ने हसबैंड स्टोरेज पॉड्स शुरू किया है ताकि जब बीवियां शॉपिंग कर रहीं हों तो पतियों को बोरियत से बचाया जा सके। शंघाई के ग्लोबल हार्बर शॉपिंग सेंटर में पारदर्शी सेल्फ-सर्विस पॉड्स शुरू किया गया है। इसमें एक टीवी स्क्रीन, एक लेदर मसाज चेयर और गेम्स हैं।

व्यक्ति यहां बैठकर 90 के दशक के गेम्स खेल सकते हैं। पॉड्स के ऑपरेटर जोऊ ने बताया कि आम तौर पुरुष उस समय बोरियत महसूस करते हैं, जब उनकी महिला साथी मॉल में शॉपिंग कर रही होती हैं। इसलिए पुरुषों के आराम के लिए यह पॉड्स बनाया गया है।

यहां पुरुष गेम्स खेल सकते हैं और अपना मोबाइल फोन भी चार्ज कर सकते हैं। आधा घंटे के इस पॉड्स का शुल्क करीब 200 रुपए है। एक घंटे के लिए करीब 250 रुपए है। यह पॉड्स पुरुषों को खूब भा रहा है। साथ ही उनकी महिला साथी भी खुश हैं क्योंकि वे और निश्चिंत होकर शॉपिंग कर सकती हैं। 

Advertising