एक नशेड़ी कैसे बना करोड़पति बिजनेसमेन, पढ़ें इसकी अनोखी कहानी!(Pics)

Monday, Oct 31, 2016 - 04:37 PM (IST)

नई दिल्लीः घर से बेघर और ड्रग्स का आदि 46 वर्षीय खलील रफाती अाज एक करोड़पति बिजनेसमेन है। रिपोर्ट के मुताबिक, रफाती ड्रग्स का आदि हो गया था और माैत की ओर बढ़ रहा था। लेकिन आज वाे एक स्वास्थ्य उद्यमी है। उसकी ये यात्रा अविश्वसनीय से कम नहीं है। उसकी अद्भुत कहानी लाेगाें के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन सकती है। 

यौन शोषण के लगे आऱोप 
मूल रूप के खलील रफाती टोलेडो, ओहियो का रहने वाला है। बचपन से ही खलीफ पर कई बार यौन शोषण के आऱोप लगे हैं। वाे कुछ सालों पहले यौन शोषण के आरोप में घर से निकाल दिया गया था। खलील ने अपने बिजनेस की शुरुआत स्पोर्टस कार की डिटेलिंग से शुरू की थी उसके क्लाइंटस में बड़ी हस्तियां शामिल थी जैसे जेफ ब्रिजेस और एलिजाबेथ टेलर। लेकिन यह उसका पहला बिजनेस नहीं था। 

ड्रग्स बेचने लगा था खलील 
दरअसल वो गांजे की डिलिंग भी करता था। धीर-धीरे उसने ड्रग्स भी बेचने शुरू कर दिए थे। वह 2001 में इसका आदि हो गया और एक पार्टी में ड्रग्स की ओवरडोज लेने के कारण मौत की और बढ़ने लगा था। लेकिन पेरामेडिसिज ने उसकी जिंदगी बचा ली। लेकिन अगले वर्ष ही सशस्त्र घुसपैठियों द्वारा गोली मारे जाने की घटना में वह मौत के मुंह में पहुंच गया।

पूरा मलीबु शहर जूस का दीवाना
खलील की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर वो था जब उसे 2003 में जेल जाना पड़ा था। उसने खलील की जिंदगी ही बदल कर रख दी। अपनी खुद की हेल्थ और लाइफ में सुधार के बाद उसने और की मदद के लिए सोचा। 2007 में मालीबु में उसने राइवाइरा रिकवरी सेंटर की शुरुआत की और खुद मरीजों और उनके परिजनों के लिए जूस बनाना शुरू किया। जल्द ही खलील का स्मूथी जूस पॉपूलर हो गया और पूरा मलीबु शहर उस जूस का दीवाना हो गया था। हर किसी मलीबु निवासी को वही जूस चाहिए था। 


 

Advertising