मोजाम्बिक में चक्रवात 'इडाई' का कहर, तूफान में 1000 लोगों के मरने की आशंका

Tuesday, Mar 19, 2019 - 05:16 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अफ्रीकी देश इस समय अब तक के सबसे खतरनाक चक्रवाती तूफान का सामना कर रहे हैं। मध्य मोजाम्बिक पर चक्रवाती तूफान इडाई कहर बनकर टूटा है। मध्य मोजाम्बिक में शुक्रवार को आए तूफ़ान 'इडाई' के कारण 1,000 लोगों के मारे जाने की आशंका है। जिसकी जानकारी मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्‍यूसी ने दी। बता दें कि गुरूवार को पोर्ट सीटी आफ बियारा में हवाएं 177 कि. मी. प्रति घंटें की रफ्तार के साथ चल रही थीं।

संयुक्त राष्ट्र ने भी चेतावनी दी है कि मार्च की शुरुआत में लगभग 168,000 हेक्टेयर (415,000 एकड़) फसलें पहले ही बाढ़ से प्रभावित हो चुकी है, जो खाद्य सुरक्षा और पोषण को कमजोर करेगी। 

बता दें कि मोजाम्बिक और मलावी, दुनिया के दो सबसे गरीब देशों में से हैं बरसात के मौसम के दौरान बाढ़ और सूखे से ग्रस्त हैं। इस तूफान में एक हजार लोगों के मरने की आशंका है। जानकारी के अनुसार सड़क संपर्क टूट जाने के कारण हजारों लोग फंस गए हैं और मुख्यरूप से ग्रामीण इलाकों से टेलीफोन संपर्क कट गया है। 

अधिकारियों ने कहा कि पिछले सप्ताह में मोजाम्बिक मलावी और दक्षिण अफ्रीका के कुछ हिस्सों में कम से कम 126 लोग मारे गए और पड़ोसी मलावी में भारी बारिश ने लगभग दस लाख लोगों को प्रभावित किया है और 56 लोगों की जान ले ली है।

 

Pardeep

Advertising