सड़क के बीचों बीच हुआ एेसा ब्रेकअप, टूट जाएंगे लाखों दिल  (देखें वीडियो)

Tuesday, Mar 28, 2017 - 03:06 PM (IST)

बीजिंगः प्यार में नोक-झोंक तो लगी ही रहती है और बात जब थोड़ी ज्यादा बढ़ती है तो ब्रेकअप तक पहुंच जाती है। चीन की सड़क के बीचों बीच हुए इस ब्रेकअप को देखकर लाखों लड़कों का दिल टूट सकता है। आपको बता दें कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के पैर पकड़ कर फूट-फूट कर रोने लगा। वो कुछ दूर तक खुद को घसीटता भी रहा लेकिन लड़की ने उसकी एक भी न सुनी। 

बदले में लड़की ने दो-चार थप्पड़ और मार दिए। लड़का चिल्लाता रहा कि 'मुझे माफ कर दो' लेकिन लड़की का पत्थर दिल पिघल न सका। माजरा क्या था ये तो पता नहीं चला, लेकिन लोग इकट्ठा होकर उन दोनों की तस्वीरें लेने लगे और वीडियो बनाने लगे। खुद को बचाने में लड़की के पांव के जूते खुल गए फिर भी लड़का उसके पैर से लिपटा रहा और माफी मांगता रहा, जबकि लड़की उसे लगातार थप्पड़ मारती रही। 

जब-जब लड़की ने उसे थप्पड़ मारा तब-तब लड़के के मुंह से आवाज निकलती रही 'फॉरगिव मी' मुझे माफ कर दो। ऐसा ब्रेकअप आपने कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो को देखने के बाद लाखों रोमियों के दिल टूट जाएंगे। ..

Advertising