इन लोगों के पास है Super Human Power, कुछ भी करने की रखते हैं ताकत

Wednesday, Jul 27, 2016 - 03:05 PM (IST)

नई दिल्लीः आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास अद्भूत सुपर पावर है। कोई सिर से कुछ भी फोड़ सकता है, तो कोई एक्स-रे की तरह शरीर के अंदर देख सकता है। दुनिया में कई एेसे लोग हैं, जिनके पास सुपर ह्यूमन पावर हैं। कुछ लोग एेसे भी थे, जिन्होंने अपनी पावर से दुनिया को चौंका दिया। एेसे कुछ लोगों की मौत हो चुकी है।

गीनो मार्टिनो अमरीका के प्रोफेशनल रेसलर हैं। वह अपने सिर से स्टील, बेसबॉल के बेट्स सहित कुछ भी फोड़ सकते हैं।रूस की नताशा डेमकिना की आंखें एक्स-रे की तरह हैं। ये शरीर के अंदर देख सकती हैं। इन पर कई चैनल्स डॉक्युमेंट्रीज भी बना चुके हैं। वहीं  टिम क्रिडलैंड को टार्चर किंग के नाम से जाना जाता है। वह अमरीका के एंटरटेनर हैं। वह खुद को किसी भी तरह से टॉर्चर कर सकते हैं। इनकी यही हॉबी इनका करियर है।विम होफ  को आईस मैन भी कहा जाता है। कितनी भी बर्फ हो ये आसानी से उसमें रह सकते हैं। ये बिना गर्म कपड़ों के बर्फीले पहाड़ चढ़ चुके हैं।मौसुतातसु ओयामा मार्शल आर्ट के माहिर थे। इन्होंने 2 मिनट में 100 लोगों को हराया था। इनका 1994 में इनकी मौत हो गई थी।


तिब्बती बौद्ध भिक्षु जो टुम्मो की प्रेक्टिस करते हैं, वो शरीर में जबरदस्त गर्मी पैदा कर सकते हैं। इनके शरीर पर गीला टॉवल रख दिया जाए तो वो एक घंटे के अंदर सूख जाएगा।मास्टर झाऊ को चीन का ज्वैल भी कहा जाता है। ये हाथों में इतनी गर्मी पैदा कर सकते हैं कि पानी भी उबलने लगे और गीली मिट्टी भी सूख जाए।

माइकल लोटिट कुछ भी खा सकते हैं। 1959 से 1997 से बीच इन्होंने करीब 9 टन वजन की मेटल खाई थी। 2007 में इनकी मौत हो गई।इसाओ माशी तलवार चलाने में माहिर हैं। ये बीबी गन से 200 मील प्रति घंटे से आती गोली भी काट सकती हैं।बेन अंडरवूड जब 3 साल के थे तो उनकी आंखें निकाल ली गई थीं, क्योंकि उन्हें रेटिनल कैंसर था। वो साउंड सुनकर आम आदमियों को तरह रिएक्ट करते थे। उन्हें किसी गाइड या सहारे की जरूरत नहीं थी। 2009 में उनकी मौत हो गई थी।

Advertising