80 नहीं, 4 साल का है ये बच्चा, अजीबोगरीब बीमारी से हुआ ऐसा हाल (Pics)

Saturday, Jul 30, 2016 - 04:06 PM (IST)

ढाका: दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो अजीबो-गरीब बीमारियों के शिकार हैं। बीमारियां भी ऐसी, जिनका आज भी डाक्टर कोई समाधान नहीं निकाल पाते हैं। बंगलादेश में रहने वाला 4 साल का बच्चा भी कुछ ऐसी बीमारी से पीड़ित है जिसके चलते वह इस उम्र में ही बूढ़ों जैसा नजर आने लगा है।
 
इस बच्चे का नाम बेयजिद हुसैन और उसे दुर्लभ रोग प्रोजेरिया है। इस बीमारी की वजह से वह 4 साल की उम्र में ही बूढ़ों जैसा दिखाई देता है। बच्चे भी उसके साथ खेलने से डरते हैं। इस रोग के कारण शरीर पर उम्र का असर सामान्य दर से 8 गुना ज्यादा तेजी से होता है तथा व्यक्ति 13 साल से अधिक जिंदा नहीं रहता। 
 
 
 
Advertising