दुबई: 9 साल की भारतीय लड़की ने जीता 10 लाख डॉलर का जैकपॉट

Wednesday, Apr 17, 2019 - 11:03 AM (IST)

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात में दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर लॉटरी में 9 वर्षीय भारतीय बालिका ने 10 लाख डालर का जैकपॉट जीता है। इससे 6 साल पहले इसी लॉटरी में उसने लग्जरी कार जीती थी। ‘खलीज टाइम्स’ के अनुसार जैकपॉट जीतने वाली लड़की एलिजा एम. नामक लड़की ए ग्रेड स्कूल की छात्रा है।

 उसके पिता की पहचान एम. के रूप में है। वह मुंबई के हैं और दुबई में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह 2004 से नियमित रूप से इसमें हिस्सा लेते रहे हैं। दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर की शुरुआत 1999 में हुई थी और इसके बाद से वह 140 वीं भारतीय नागरिक है जिसने दस लाख डालर जीता है।

इसमें दो और विजेताओं के नाम का ऐलान किया गया है जिन्हें लक्जरी मोटर बाइक मिला है। एक अन्य भारतीय नागरिक मोहम्मद हनीफ आदम ने इंडियन स्काउट बॉबर जीता है।

Tanuja

Advertising