बुल्गारिया में सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत, 19 घायल

Saturday, Nov 18, 2017 - 04:44 AM (IST)

सोफिया: मध्य बुल्गारिया में शुक्रवार को एक मिनीबस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।

बुल्गारिया के गृह मंत्रालय ने बताया कि बुल्गारिया की राजधानी सोफिया और वार्ना शहर को जोडऩे वाले राजमार्ग पर सोफिया से तकरीबन 130 किलोमीटर (81 मील) पश्चिम में मिकरे गांव के नजदीक यह दुर्घटना हुई। मिनी बस चालक नेत्रहीन लोगों को ड्रायानोवो शहर के भ्रमण के बाद घर वापस लेकर जा रहा था। दुर्घटना में चालक समेत 9 लोग मारे गए और घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मंत्रालय ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन यह नहीं बताया कि कितने घायलों ही हालत नाजुक है। दुर्घटना के कारणों की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बोयको बोरिसोव ने परिवहन मंत्रालय को मिनीबस की पूरी जांच करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार मिरके के नजदीक वर्ष 2014 से अब तक आठ गंभीर कार दुर्घटनाएं हो चुकीं हैं।  

Advertising