कनाडा: टोरंटो में रेस्टोरेंट के पास फायरिंग में महिला की मौत, 13 घायल; शूटर ढेर
Monday, Jul 23, 2018 - 11:08 AM (IST)
टोरंटो: कनाडा में टोरंटो के पास ग्रीकटाउन इलाके में हुई गोलीबारी में में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 13 अन्य लोग घायल होने की खबर है। पुलिस और आपात सेवाओं के कर्मी मौके पर मौजूद हैं। टोरंटो पुलिस के अनुसार गोलीबारी करने वाला शख्स को ढेर कर दिया गया है।
At Danforth Av Logan Av Toronto Police responded to a call at 10pm Sunday July 22/2018. 9 people shot. Shooter is dead. Further updates will follow on @TorontoPolice twitter #GO1341286 ^sm
— Toronto Police OPS (@TPSOperations) July 23, 2018
पुलिस ने बताया कि ग्रीकटाउन में स्थित एक रेस्टोरेंट से रात करीब 10 बजे उनके पास फोन आया और हमले की जानकारी दी जिसके बाद वे वहां पहुंचे। शूटर कौन था और किस मकसद से उसने ऐसा किया पुलिस इसकी जांच में जुटी है। घायलों में एक नाबालिग भी है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।