नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से 9 लोगों की मौत

Friday, Jul 10, 2020 - 10:54 PM (IST)

काठमांडूः नेपाल के दो पश्चिमी जिलों में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलनों से नौ लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भूस्खलन के कारण कास्की और लामजुंग जिलों में गुरुवार रात कई मकान दब गए। कास्की जिले के सारनकोट के पोखरा मेट्रोपोलिटन सिटी-18 में भूस्खलन में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

कास्की जिला के पुलिस अधीक्षक जीबन श्रेष्ठ ने बताया कि भूस्खलन के कारण मलबे में दबे आठ लोगों को अभी तक बचाया गया है और उनका स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पोखरा के एक स्थान पर भूस्खलन से एक व्यक्ति (30) की मौत हो गई लेकिन उसके परिवार के तीन सदस्यों को बचा लिया गया। भूस्खलन में व्यक्ति का घर बह गया। लामजुंग जिले में भूस्खलन की एक अन्य घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। 

Pardeep

Advertising