इराक में महिला आश्रय गृह में आग लगने से 9 लोगों की मौत

Friday, Jan 04, 2019 - 09:47 PM (IST)

बगदाद: इराक के बगदाद में महिला आश्रय गृह में झगड़े के बाद लगी आग से शुक्रवार को नौ लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। रुसाफा पुलिस मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि आश्रय गृह में रहने वाली महिलाओं के बीच लड़ाई के बाद रसोई में आग लग गई। 

बगदाद के अजमियाह प्रांत में आश्रय गृह की दो मंजिला इमारत में लगी आग तेजी से अन्य जगहों पर फैल गई। अधिकारी के अनुसार दो महिलाओं की चाकू घोंपने से मौत हो गई और सात की आग लगने से। उन्होंने बताया कि 22 अन्य घायलों का नजदीक के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। श्रम एवं सामाजिक मामलों के मंत्रालय के पुनर्वास के कार्यालय द्वारा संचालित इस आश्रय गृह में बेघर महिलाएं और बच्चे रहते हैं। 

Pardeep

Advertising