यमन में UN की शांति वार्ता नाकाम, हदोदा संघर्ष में 84 की मौत

Monday, Sep 10, 2018 - 02:24 PM (IST)

यमन: यमन में संयुक्त राष्ट्र (UN) की मध्यस्थता में हुई शांति वार्ता नाकाम हो गई जिसके बाद  लाल सागर के तट पर स्थित बंदरगाह शहर होदेदा के पास हए संघर्षों एवं हवाई हमले में 84 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को वार्ता बीच में ही खत्म होने के बाद से हुथी विद्रोहियों के कब्जे वाले होदेदा प्रांत में 11 सैनिक और 73 विद्रोहियों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि संघर्ष में दर्जनों विद्रोही और कम से कम 17 सैनिक घायल हुए हैं। बता दें कि पिछले महीने ही संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि यमन में सउदी नेतृत्व वाले दो गठबंधन के हवाई हमलों में पिछले तीन वर्षों में 26 बच्चों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र ने पिछले तीन वर्षों में नागरिकों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों के मामले की नई सिरे से स्वतंत्र जांच की वकालत की थी। 

Tanuja

Advertising