फ्रांस: मस्जिद के सामने गोलीबारी, 8 घायल

Monday, Jul 03, 2017 - 12:21 PM (IST)

पेरिसः फ्रांस के दक्षिण पूर्व में स्थित एविग्नन शहर में एक मस्जिद के सामने हुई गोलीबारी में एक लड़की सहित 8 लोग घायल हो गए। अभियोजन कार्यालय ने यह जानकारी दी और इसके आतंकी घटना होने की संभावना से इंकार किया। 

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 10 बजे कम से कम 2 लोग मस्जिद के पास एक कार से उतरे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इनमें से एक ने शॉट गन से गोली चलाई। उन्होंने बताया कि किसी को भी जान का खतरा नहीं है।मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

दक्षिण पूर्वी पेरिस की क्रेटियल मस्जिद के बाहर गुरूवार को एक व्यक्ति के नामाजियों पर कार चढ़ाने की कोशिश करने की घटना के कुछ दिन बाद गोलीबारी की यह घटना हुई है।  पुलिस को संदेह है कि युवाओं के बीच विवाद की वजह से गोलीबारी हुई। मस्जिद के बाहर 4 लोग घायल हुए हैं जबकि यहां से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक अपार्टमेंट में रह रहे परिवार के 4 लोग गोली के छर्रे से घायल हो गए।

Advertising