चीन के प्राइमरी स्कूल में बच्चों पर चाकू से हमला, 8 की मौत

Tuesday, Sep 03, 2019 - 02:49 PM (IST)

बीजिंगः मध्य चीन स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर 8 बच्चों की हत्या कर दी और  दो अन्य को घायल कर दिया। ‘ग्लोबल टाइम्स' की खबर के अनुसार घटना सोमवार को हुबेई प्रांत के एंशी काउंटी में ब्यांगपिंग शहर के ‘चायोंगपो ग्रेड स्कूल' में सुबह करीब आठ बजे हुई।

स्कूल में सोमवार को नए अकादमिक सत्र का पहला दिन था। उसने कहा कि आठ बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, वहीं दो अन्य घायल हुए हैं। उसने कहा कि आरोपी 40 वर्षीय स्थानीय निवासी है और उसे घटना के तुरन्त बाद गिरफ्तार कर लिया गया। खबर में कहा गया कि आरोपी की अपराधिक पृष्ठभूमि है और अपनी प्रेमिका की आंख फोड़ने के प्रयास में आठ साल जेल में रहा है। वह जमानत पर बाहर था। घटना से इलाके में व्यापक स्तर पर आक्रोश है। कई लोगों ने स्कूलों से सुरक्षा कड़ी करने की अपील भी की है।

 

 

Tanuja

Advertising