8 महीने की प्रेग्नेंट मॉडल का चौंका देने वाला रैंप वॉक, देखें तस्वीरें

Tuesday, Sep 12, 2017 - 03:58 PM (IST)

नई दिल्ली: आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि शादी और बच्चे हो जाने के बाद एक मॉडल का करियर खत्म हो जाता है लेकिन दुनिया में कई एेसी मॉडल्स हैं जो अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय करती हैं। न्यूयॉर्क फैशन वीक में चीन की माइया रुथ ली (Maia Ruth Lee)नामक 8 महीने की प्रेग्नेंट मॉडल ने रैंप वॉक कर सभी को चौंका दिया। 
इस फैशन वीक में अलग-अलग जगहों से कई मॉडल आई हुईं थीं। 8 महीने की प्रेग्नेंट रुथ ली सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रही। मॉडलिंग करते समय माइया रुथ ली ने डिजाइनर कपड़े पहन रखे थे जिनमें उनका बेबी बंप बिल्कुल साफ नजर आ रहा था।
ऐसा करने के पीछे इस मॉडल का मकसद रूढ़िवादी सोच को धराशायी करना था।  दुनिया के अधिकतर देश यह दावा करने से पीछे नहीं हटते कि वो अब पहले से काफी विकसित हो चुके है। लेकिन उन जगहों पर रहने वाले लोगों की सोच शायद अभी भी रूढ़िवादी है। 
ऐसे में चीन की इस मॉडल ने बिल्कुल अलग अंदाज में रैंप वॉक कर दुनिया को हैरान कर दिया। माइया रुथ ली ने मॉडलिंग के दौरान की कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। जहां उनकी तस्वीरों पर लोगों ने जमकर लाइक और कमेंट भी किया।

इससे पहले भी कई मॉडल्स बेबी बंप के साथ रैंप वॉक कर चुकी हैं।मॉडलिंग की दुनिया में जाना-माना नाम कैरल ग्रेसियस जो लैक्मे फैशन वीक में अपने बेबी बंप के साथ रैंप वॉक कर चुकी है। बॉलीवुड स्टार करीना कपूर की बात करें तो वो भी रैंप वॉक कर चुकी है।करीना ने सब्यसाची के हालिया संग्रह के परिधान पहनकर रैंप पर वॉक किया था।

 

Advertising