पापुआ न्‍यू गिनी में 8.0 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

Sunday, Jan 22, 2017 - 12:16 PM (IST)

पोर्ट मोरेस्बीः पापुआ न्यू गिनी में रविवार को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। रिक्टर स्केट पर इसकी तीव्रता 8.0 बताई है। इसको देखते हुए यहां के तटीय इलाकों समेत कई देशों में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। यू.जी.एस.सी. की जानकारी के मुताबिक यह भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 4:30 बजे आया । अभी तक इस भूकंप से जानमाल की हानि की कोई जानकारी नहीं मिली है।

पापुआ न्यू गिनी इंडोनेशिया के समीप प्रशांत महासागर क्षेत्र में एक स्वतंत्र राष्ट्र है जो दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर क्षेत्र में द्वीपों का एक समूह है। यहाँ की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी है। केवल 60 लाख जनसंख्या वाला देश विविधताओं के देश के रुप में भी जाना जाता है। इतनी जनसंख्या में ही यहाँ लगभग 850 भाषाएँ बोली जाती है और कई धार्मिक समुदाय यहाँ निवास करते हैं। यहाँ की जनसंख्या का सिर्फ़ 18 प्रतिशत भाग शहरी क्षेत्रों में निवास करता है।
 

Advertising