तिब्बत में भीषण हिमस्खलन से 8 की मौत, चीन ने रेसक्यू के लिए भेजी टीम

Thursday, Jan 19, 2023 - 12:38 PM (IST)

बीजिंग: तिब्बत के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के न्यिंगची शहर में भीषण हिमस्खलन से कम आठ लोगों की मौत हो गई।  करीब 9,300 फीट की औसत ऊंचाई पर स्थित न्यिंगची को तिब्बत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। खास बात यह है कि हिमस्खलन के बाद चीन सरकार ने शवों की बरामदगी और लापता लोगों की तलाश करने के लिए एक टीम भेजी है। जानकारी के अनुसार,  बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक आपातकालीन बचाव मुख्यालय ने बचाव कार्य के लिए 246 कर्मी, 70 से अधिक वाहन और 994 खोजी उपकरण भेजे हैं। 

 
सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि मेनलिंग काउंटी में पाई गांव और मेडोग काउंटी में डोक्सोंग ला सुरंग से बाहर निकलने के बीच मंगलवार को रात करीब 8 बजे हिमस्खलन हुआ। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, हिमस्खलन के बाद कई लोग और वाहन फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितने लोग लापता हैं। इसके अलावा और विवरण जारी नहीं किया गया है। राज्य के मीडिया समर्थित ग्लोबल टाइम्स ने गुरुवार को बताया कि स्थानीय अधिकारियों ने रात भर में 131 लोगों और 28 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा है। चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने भी दक्षिण पश्चिम चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में टीम भेजी है।

Tanuja

Advertising