यमन में हवाई हमले में 8 की मौत, 11 घायल

Monday, Aug 12, 2019 - 12:12 AM (IST)

मास्कोः यमन में हाउती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले पश्चिमोत्तर में सऊदी अरब नीत गठबंधन सेना के हमले से आठ नागरिकों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये। हाउती के नियंत्रण वाले मीडिया ने रविवार को बताया कि हज्जाह प्रांत में एक घर पर हवाई हमला किया गया। हमले में मारे गये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

उल्लेखनीय है कि यमन अरब प्रायद्वीप के दक्षिण में एक छोटा देश है। यहां राष्ट्रपति अब्दराबुहर मंसूर हादी के अनुरोध पर सऊदी गठबंधन वाली सेना और हाउती विद्रोहियों के बीच कई वर्षो से संघर्ष चल रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने इस संघर्ष को मानवीय समुदाय पर खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि इससे देश की 80 प्रतिशत आबादी प्रभावित हुयी है जिसे विभिन्न प्रकार की सहायता की जरुरत है।

Pardeep

Advertising