अमेरिका के विस्कॉन्सिन मॉल में गोलीबारी में 8 लोग घायल, रुसी दूतावास ने मांगी जानकारी

Saturday, Nov 21, 2020 - 10:18 AM (IST)

 लॉस एंजलिसः अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक मॉल में हुई गोलीबारी में  8 लोग घायल हो गए।  वाओवातोसा पुलिस को माइफेयर मॉल में गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने के दौरान हमलावर मौके पर मौजूद नहीं था। इस हमले में 8 लोग घायल हुए हैं जिसमें एक किशोर भी शामिल है। 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर अंग्रेज व्यक्ति था जिसकी उम्र 20 से 39 वर्ष के बीच थी।   पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने तक हमलावर मौके से फरार हो गया।अमेरिका में रूसी दूतावास ने जानकारी मांगी है कि विस्कॉन्सिन के एक मॉल में हुई गोलीबारी में रूस का कोई नागरिक शामिल है या नहीं।  

Tanuja

Advertising