चीन के पैट्रो रसायन संयंत्र में विस्फोट, 8 मरे

Monday, Jun 05, 2017 - 06:31 PM (IST)

शंघाईः चीन के पूर्वी प्रांत शांदोंग में सोमवार को एक पैट्रो रसायन संयंत्र में विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। समाचार एजैंसी शिन्हुआ ने बताया कि विस्फोट रात के लगभग एक बजे हुआ और इसके कारण लिन्यी लिनगेंग आर्थिक विकास क्षेत्र में लिन्यी जिन्यु पेट्रोकेमिकल कंपनी लिमिटेड के माल ढुलाई वाले क्षेत्र में आग लग गई।

स्थानीय प्रशासन ने विस्फोट के बाद लापता हुए सात लोगों के भी मारे जाने की पुष्टि की है। इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या आठ हो गई है। हादसे में नौ लोग घायल भी हुए हैं। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। कंपनी में संयंत्र को चलाने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। चीन में औद्योगिक संयंत्रों में इस तरह की भीषण दुर्घटनाएं आम हैं। वर्ष 2015 में बंदरगाह शहर तियानजिन में जबर्दस्त रसायन विस्फोट में 170 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
 

Advertising