तालिबान के हमले में 8 अफगानी पुलिसकर्मियों की मौत

Thursday, Jan 03, 2019 - 09:56 PM (IST)

काबुल: तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के उत्तरी बाघलान प्रांंत में बुधवार रात एक पुलिस चौकी पर हमला किया जिसमें पुलिस के आठ जवान मारे गए। 

प्रांतीय अधिकारी सफदर मोहसनी ने बताया कि पुलिस ने चार घंटें तक आतंकवादियों के खिलाफ मोर्चा संभाला। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए जिसके बाद आतंकवादियों का हमला रूका। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। तालिबानी आतंकवादियों ने बाद में हमले की जिम्मेदारी ली।  
 

Pardeep

Advertising