इक्वाडोर में हिंसक प्रदर्शन के दौरान 700 लोग गिरफ्तार

Thursday, Oct 10, 2019 - 02:33 PM (IST)

ब्यूनस आयर्सः इक्वाडोर में ईंधन सब्सिडी समाप्त करने के सरकार के फैसले के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने वाले लोगों संख्या बढ़कर 700 हो गई है। राष्ट्रपति के सहयोगी जुआल सेबेस्टियन रोल्डन ने बुधवार को ट्विटर पर जानकारी दी कि, ‘‘करीब 700 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।'' श्री रोल्डन ने मंगलवार को कहा था कि 570 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ इक्वाडोर के सहायता समझौते के तहत ईंधन सब्सिडी खत्म करने के राष्ट्रपति लेनिन मोरोने के फैसले के बाद अक्टूबर की शुरुआत से ही विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। शुरुआत में विरोध प्रदर्शन परिवहन कंपनियों ने शुरू किया था लेकिन बाद में अन्य उद्योगों के संगठन भी इसमें शामिल हो गये। श्री मोरेनो ने विरोध प्रदर्शनों की वजह से देश में आपात स्थिति घोषित की है और सरकार के मुख्यालयों को राजधानी क्विटो से गुआयाकिल शहर में स्थानांतरित कर दिया है।


 

Tanuja

Advertising