‘न्यूयॉर्क टाइम्स'' के बाहर प्रदर्शन कर रहे 70 लोग गिरफ्तार

Sunday, Jun 23, 2019 - 01:55 PM (IST)

न्यूयॉर्कः अमेरिका के मैनहट्टन में दैनिक समाचार पत्र ‘‘न्यूयॉर्क टाइम्स' की इमारत के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी लोग जलवायु संकट की खबरों को कवर करने के मीडिया के तरीकों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए शनिवार को समाचार पत्र के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारी पारिस्थितिकीय नुकसान का अहिंसात्मक विरोध करने के लिए मशहूर अंतरराष्ट्रीय आंदोलन ‘एक्सिटंग्शन रेबेलियन' संगठन से संबंधित हैं। ‘एक्सिटंग्शन रेबेलियन' की प्रवक्ता इवे मोशेर ने कहा कि हालांकि न्यूयॉकर् टाइम्स अच्छी रिपोटिर्ंग कर रहा है लेकिन यह जलवायु संकट को उस तरह से कवर नहीं कर रहा है जिस तरह से करना चाहिए।

मीडिया को इसे द्वितीय विश्व युद्ध की तरह कवर करना चाहिए जहां प्रत्येक दिन इससे संबंधित खबरें सुर्खियों में हों। न्यूयॉकर् पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आरोप लंबित हैं।
 

Tanuja

Advertising