शंघाई के निकट मिनी बस के समुद्र में गिरने से 7 लोगों की मौत

Monday, Jan 01, 2018 - 03:49 PM (IST)

बीजिंग: शंघाई के उत्तर में स्थित एक शहर में एक मिनी बस के समुद्र में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने कहा कि घटना के समय इस मिनी बस में 10 लोग सवार थे और यह आज तड़के किदोंग में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। समाचार एजेंसी ने बताया है कि इस दुर्घटना में जीवित बचे एक व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है और घायल दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। एजेंसी ने बताया है कि इस दुर्घटना के पीछे के कारण की जांच हो रही है।

Advertising