श्रीलंका में कैदियों को ले जा रही वैन पर गोलीबारी, 7 की मौत

Monday, Feb 27, 2017 - 02:29 PM (IST)

कोलंबो: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आज कैदियों को अदालत ले जा रही एक वैन को रोक कर किए गए हमले में 5 कैदियों और 2 जेल अधिकारियों की मौत हो गई। इस हमले में 9 अन्य अधिकारी भी घायल हुए हैं।

जेल विभाग के प्रवक्ता थुसारा उपुलदेनिया ने बताया कि सशस्त्र हमलावरों ने इस वैन के आगे अपना वाहन खड़ा कर इस पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में सभी पांच कैदियों की मौत हो गई । इनमें अंडरवर्ल्ड से जुड़े अपराधी भी थे। हमले में घायल 9 अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता प्रियंता जयाकोडी ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि यह दो गिरोहों की आपसी दुश्मनी के कारण हुई लड़ाई थी।  
 

Advertising