प्रवासियों को ले जा रही नौका डूबी, 7 लोगों की मौत

Tuesday, Jun 11, 2019 - 05:10 PM (IST)

एथेंसः प्रवासियों को ले जा रही एक नौका के यूनान के लेस्बोस द्वीप के पास मंगलवार को डूब जाने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। तटरक्षक ने बताया कि यूरोपीय संघ की सीमा गश्ती नौका की मदद से 57 लोगों को बचा लिया गया और अन्य लोगों की तलाश जारी है।

प्रवासियों की नागरिकता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं एक तटरक्षक सूत्र ने बताया कि मारे गए लोगों में 4 महिलाएं, दो बच्चियां और एक पुरुष शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन (आईओएम) के अनुसार यूरोप पहुंचने के लिए भूमध्य सागर पार करने की कोशिश में इस साल 300 से अधिक शरणार्थी और प्रवासी मारे गए हैं।

Tanuja

Advertising