6 साल का बच्चा बना DJ वाला बाबू, बनाया गिनीज रिकॉर्ड

Monday, May 29, 2017 - 12:25 PM (IST)

टोक्यो: जापान के एक रेस्तरां में एक घंटे तक डी.जे. बजाकर 6 वर्षीय एक लड़के ने नया गिनीज रिकॉर्ड बनाया है। इसुकी मोरिता ने जापान में प्राथमिक विद्यालय में जाना शुरू किया है। उसने वयस्कों और बच्चों के सामने पेशेवराना डी.जे. डैक का इस्तेमाल कर कई ट्रैक बजाए।

मोरिता को पहली बार संगीत उसकी मां के दोस्त ने सिखाया। वह डिस्को और रॉक म्यूजिक का सम्मिश्रण बजाना पसंद करता है।

Advertising