पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर हमले में 6 आतंकवादी ढेर
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 01:12 AM (IST)
नेशनल डेस्क : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों ने बन्नू जिले के मजंगा पुलिस पोस्ट पर हुए आतंकी हमले को नाकाम करते हुए छह आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, रात करीब एक बजे भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने हमला किया, जिसका जवाब देते हुए पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की।
दोनों पक्षों के बीच सुबह तक चली मुठभेड़ में छह आतंकी ढेर हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया और मौके से हथियार, मैगजीन, हथगोलों समेत अन्य सामान बरामद किया। प्रांत के पुलिस प्रमुख जुल्फिकार हमीद ने कार्रवाई में शामिल जवानों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की।
