शिकागोः गोद भराई दौरान गोलीबारी में 2 बच्चों सहित छह घायल

Monday, Apr 08, 2019 - 01:44 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिका में एक गोद भराई समारोह दौरान मेहमानों पर गोलीबारी की घटना में दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। लीबारी दो लोगों ने की थी। मामला पुरानी रंजिश का लगता है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारियों को घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है, क्योंकि चश्मदीद सहयोग नहीं कर रहे हैं।

शिकागो पुलिस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लेलमी ने बताया कि यह काफी दुखद घटना है। आठ वर्षीय एक बच्चा और 10 साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि तीन पुरुष जिनकी उम्र 23 से 48 के बीच है और 29 वर्षीय एक महिला को भी गोली लगी है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अभी तक किसी की पहचान जाहिर नहीं की है।

Tanuja

Advertising