नाइजीरिया में आंधी-तूफान के कारण से 6 लोगों की मौत

Thursday, Jul 14, 2022 - 02:54 AM (IST)

लागोसः नाइजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में आंधी-तूफान के कारण आई आपदा में छह लोगों की मौत हो गई और 65 अन्य घायल हो गए। आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

जिगावा स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रमुख युसूफ सानी ने एक बयान में कहा कि तूफान ने मंगलवार को राज्य के काफिनहौसा स्थानीय सरकारी क्षेत्र में कहर बरपाया और कई घरों को नष्ट कर दिया। 

सानी ने कहा, 'छह लोगों की जान चली गई और आपदा में घायल हुए 65 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।' उन्होंने कहा कि एजेंसी आपदा से हुए नुकसान का पता लगाने के लिए नुकसान का आकलन करने की कवायद कर रही है। 

Pardeep

Advertising