गेट्स कैम्ब्रिज स्कॉलरशिप के लिए चुने गए 6 भारतीय अमरीकी

Sunday, Feb 18, 2018 - 12:58 AM (IST)

वाशिंगटन: 6 भारतीय अमरीकियों को बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाऊंडेशन की प्रतिष्ठित गेट्स कैम्ब्रिज स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाऊंडेशन दुनिया भर के मेधावी स्नातक छात्रों को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए 21 करोड़ अमरीकी डॉलर की छात्रवृत्ति प्रदान करता है। इसके लिए कुल 35 छात्रों को चुना गया है जिनमें से 6 भारतीय मूल के अमरीकी हैं। शेष देशों से चुने गए लोगों के नामों की घोषणा अप्रैल में की जाएगी। भारतीय अमरीकियों के नाम नील दवे, आर्यन मंडल, प्रणय नाडेला, वैतिश वेलाजाहन, काम्या वारागुर और मोनिका कुल्लर हैं। 
 

Advertising