चीन के रेस्टोरेंट में विस्फोट, 6 की मौत व 9 घायल

Sunday, Oct 13, 2019 - 02:41 PM (IST)

 बीजिंगः पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में रविवार को एक रेस्टोरेंट में विस्फोट होने से 6 लोगों की मौत हो गई और अन्य 9 घायल हो गए। शहर के प्रचार विभाग ने बताया कि जिशान जिले के वुक्सी शहर के एक रेस्टोरेंट में स्थानीय समयानुसार 11 बजे गैस सिलेंडर फट गया।

 

इस हादसे में झलुसे कुल 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से 6 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि 9 की हालत गंभीर है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

 

Tanuja

Advertising