इंडोनेशिया में 6.2 की तीव्रता का भूकम्प

Tuesday, Jan 07, 2020 - 01:14 PM (IST)

जकार्ताः  इंडोनेशिया में मंगलवार को 6.2 की तीव्रता का भूकम्प महसूस किया गया, हालांकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सूनामी की तत्काल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

 

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकम्प का केन्द्र सुमात्रा के पश्चिम में शिमुलु द्वीप के तट पर 20 किलोमीटर की गहराई पर था। इंडोनेशिया के मौसम एवं भूभौतिकी ब्यूरो के मुताबिक सूनामी का कोई खतरा नहीं है।  

Tanuja

Advertising