इंडोनेशिया में लगे 6.2 की तीव्रता के भूकंप के झटके

Saturday, Jan 26, 2019 - 10:50 PM (IST)

जकार्ता: इंडोनेशिया के मालूकू प्रांत में शनिवार को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए और रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 6.2 आंकी गई। मौसम एवं भूगर्भ केन्द्र ने यह जानकारी दी है। केन्द्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि इसके चलते सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।
 

Pardeep

Advertising