Trending: 56 साल की महिला मनाएगी अपना 14वां जन्मदिन, कारण जानकर लोग बोले- "वाह ! क्या बात है"

Sunday, Feb 25, 2024 - 02:37 PM (IST)

न्यूयार्कः पूरी दुनिया के लोग जितने साल के हो जाते हैं उतनी उम्र का ही जन्मदिन मनाते हैं  लेकिन अब एक महिला का जन्मदिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ हुआ है। अमेरिका की यह महिला 56 साल की उम्र में अपना 14वां जन्मदिन मना रही है जिस कारण वह खूब सुर्खियां बटोर रही है। लिज़ ड्यूरेन 56 साल की होने वाली हैं लेकिन वह 29 फरवरी को अपना 56वां जन्मदिन  मनाने के बजाय अपने 14वें जन्मदिन की खास पार्टी का आयोजन कर रही हैं।

 

उन्होंने ईटी-थीम वाली पार्टी रखने का का फैसला किया है।  ब्रिस्टल लाइव के अनुसार, जब वह चार साल की हुई तो उसके माता-पिता ने उसके पहले जन्मदिन की पार्टी रखी। तब से, वह हर चार साल में पार्टी देती आ रही हैं। हालांकि जब फरवरी लीप ईयर नहीं होता है , तो वह 1 मार्च को अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस विशेष दिन को मनाती हैं।

 

ड्यूरेन ने बताया कि वह अपने जन्मदिन पर ईटी-थीम वाली पार्टी के अलावा एक प्ले में एक्ट करेंगी। उन्होंने कहा- मैं खुद को दुनिया की सबसे भाग्यशाली व्यक्ति मानती हूं। ब्रिस्टल लाइव की रिपोर्ट के अनुसार ड्यूरेन को गोद लिया गया है और उसकी अनोखी डेट ऑफ बर्थ की मदद से ही वे अपने माता पिता को ढूंढ सकीं।. वह फेसबुक के जरिए अपनी जन्म देने वाली मां के संपर्क में आई। इसके अलावा उसने अपने पिता का भी पता लगाया और उन लोगों के आपस में अच्छे संबंध हैं।

Tanuja

Advertising