नाइजीरिया में सांप्रदायिक हिंसा में 55 लोगों की मौत

Sunday, Oct 21, 2018 - 08:49 PM (IST)

अबुजा : नाइजीरिया के उत्तरी कदुमा राज्य के एक बाजार में सांप्रदायिक हिंसा के कारण 55 लोगों की मौत हो गई।  नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने बताया कि कसुवां मगानी नगर में एक पहियेवाली ठेला गाड़ी चलाने वालों के बीच झगड़ा होने के बाद मुस्लिम और ईसाई युवाओं में संघर्ष हुआ। बीबीसी ने रविवार को राज्य पुलिस आयुक्त के हवाले से बताया कि संघर्ष के बाद 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन ने नगर में कफ्र्यू लगा दिया है।

नाइजीरिया में इस तरह की सांप्रदायिक हिंसा होती रहती है। राष्ट्रपति के अधिकारिक प्रवक्ता गरबा शेहु ने ट्वीट किया कि बुहारी ने देश में इस तरह की हिंसा को चिंताजनक बताया है। राष्ट्रपति ने कहा,विभिन्न समूहों में सौहार्द के बिना हम कुछ भी हासिल नहीं कर पाएंगे। उन्होंने इस तरह के विवादों को हिंसा में तब्दील होने से रोकने के लिए सामुदायिक नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया है। 

shukdev

Advertising