कांगो नौका हादसाःनदी से बरामद हुई 49 लोगों का लाशें

Friday, May 25, 2018 - 12:21 PM (IST)

मबांदकाः लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य (डीआर कांगो) के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में एक नदी में हुई नौका दुर्घटना में 50 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने आज बताया कि यह दुर्घटना बुधवार रात मोमबोयो नदी में हुई। शुआपा प्रांत के उप गवर्नर रिचर्ड मबोयो इलुका ने बताया कि हमने  49 शव बरामद किए है।  उन्होंने बताया कि दुर्घटना का कारण और लापता लोगों की संख्या का अब तक पता नहीं चल पाया है। 

स्थानिय निवासियों ने बताया कि नाव मोंकोटो शहर से इक्विटी प्रांत में मबंदका शहर में यात्रियों और बड़ी मात्रा में सामान ले जा रही थी। डूबने के कारण और गायब लोगों की संख्या अभी तक पता नहीं चल सकी है। डी.आर.सी. की नदियों और झीलों पर दुर्घटनाएं अक्सर खतरे में पड़ती हैं, कमजोर नौकाओं, अधिभार, सुरक्षा उपकरणों की कमी के कारण ये हादसे हो जाते है।  गौरतलब है कि फरवरी 2018 में भी  कांगो नदी पर 3 नावों डूबने पर कम से कम 14 लोगों का मौत हो गई थी।

Isha

Advertising