बेलारूस में हिरासत में लिए गए 5 रूसी पत्रकार रिहा

Monday, Nov 16, 2020 - 02:47 AM (IST)

मिन्स्कः बेलारूस में सरकार विरोधी प्रदर्शन को कवर कर रहे हिरासत में लिए गए रूस के पांच पत्रकारों को रिहा कर दिया गया है। आरआईए नोवोस्ती संवाददाता ने रविवार को बताया कि हिरासत में लिए गए रूस के पांच पत्रकारों को दस्तावेजों की जाँच के बाद पुलिस ने रिहा कर दिया है। 

इससे पहले नोवोस्ती संवाददता ने बताया कि उसे बेलारूस की राजधानी में एक विरोध प्रदर्शन को कवर करते हुए गिरफ्तार किया गया था और पुलिस के मुख्य कार्यालय ले जाया गया था। उसे बेलारूस के विदेश मंत्रालय द्वारा देश में काम करने के लिए मान्यता प्राप्त है। उसे दो अन्य रूसी पत्रकारों के साथ हिरासत में रखा गया। 
 

Pardeep

Advertising