चेतावनी! वजन घटाने वालों की तारीफ हो सकती खतरनाक ! विशेषज्ञों ने बताए 5 मुख्य कारण
punjabkesari.in Wednesday, Oct 15, 2025 - 01:43 PM (IST)

International Desk: क्वींसलैंड विश्वविद्यालय की इवांगेलिन गार्डिनर और ग्रिफ़िथ विश्वविद्यालय की लिली ओ’हारा ने कहा है कि मोटे से पतले होने वाले लोगों को अक्सर मिलने वाली “आप बहुत अच्छे लग रहे हैं” जैसी तारीफ़ें वास्तव में खतरनाक व हानिकारक हो सकती हैं। जब लोग वजन घटाते हैं, तो यह तारीफ़ उन्हें सिर्फ शरीर की सुंदरता और पतलेपन तक सीमित महत्व देती है। इसके परिणामस्वरूप नकारात्मक मानसिक प्रभाव, पूर्वाग्रह और अवास्तविक अपेक्षाएं बन सकती हैं। शोधकर्ताओं ने पांच मुख्य कारण बताए हैं कि क्यों वजन घटाने की तारीफ़ नहीं करनी चाहिए।
- पतले शरीर को श्रेष्ठ दिखाना: यह संदेश देता है कि भारी शरीर वाले लोग कम मूल्यवान हैं।
- दिखावे तक सीमित मूल्यांकन: केवल शरीर का आकार ही महत्वपूर्ण समझा जाता है, अन्य योग्यताएं नजरअंदाज हो जाती हैं।
- शारीरिक विविधता की उपेक्षा: सभी शरीर अलग आकार और प्रकार के होते हैं, इसे अनदेखा किया जाता है।
- इरादों की अनदेखी: वजन घटाना हमेशा जानबूझकर नहीं होता; स्वास्थ्य, तनाव या आर्थिक कारण भी हो सकते हैं।
- खराब खानपान संबंधी व्यवहार को बढ़ावा: जन की तारीफ़ से लोग पुरानी नकारात्मक सोच में फंस सकते हैं।
शोधकर्ताओं ने सलाह दी है कि वजन की बजाय मुस्कान, उपलब्धियां या खुशी जैसी विशेषताओं की तारीफ़ करें।इसके अलावा, स्वास्थ्य और खुशहाली पर ध्यान देना और वजन से जुड़ी टिप्पणियों को अनसुना करना या जवाब न देना उचित है।साइज़ इनक्लूसिव हेल्थ ऑस्ट्रेलिया, बटरफ्लाई फाउंडेशन और नेशनल ईटिंग डिसऑर्डर्स कोलैबोरेशन इस विषय पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हैं।