लंदन ब्रिज पर हुए कार हादसे में 5 लोग घायल

Sunday, Jun 04, 2017 - 05:14 AM (IST)

लंदन: लंदन के मुख्य इलाके में स्थित प्रसिद्ध 'लंदन ब्रिज' पर पैदल चल रहे लोगों पर कार चढ़ाए जाने की खबर सामने आने के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल हादसे को देखते हुए ब्रिज को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है।

जानकारी अनुसार कार एक व्यक्ति चला रहा था, जिसकी रफ्तार 50  किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा बताई जा रही है। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

Advertising